BEL Probationary Engineer Bharti 2026 | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियर भर्ती: 350 पदों पर Apply Online, CTC ₹13 लाख

BEL Probationary Engineer Bharti 2026: नवरत्न PSU Bharat Electronics Limited (BEL) ने Probationary Engineer (E-II Grade) के 350 पदों के लिए Advt No. 17556/HR/All-India/2026 जारी किया है। इसमें 200 पद Electronics और 150 पद Mechanical के हैं। ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे) से शुरू हैं और 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक चलेंगे। नीचे योग्यता, age limit, fee, selection process और apply करने का पूरा तरीका दिया है।

भर्ती का Overview

विवरणजानकारी
संस्थाBharat Electronics Limited (Ministry of Defence के अधीन Govt. of India Enterprise)
Advt. No.17556/HR/All-India/2026 (दिनांक 28.10.2026)
पद का नामProbationary Engineer (E-II Grade)
कुल पद350 (Electronics 200 + Mechanical 150, backlog सहित)
Pay Scale₹40,000 – 3% – ₹1,40,000 (01.01.2027 से revision due)
CTCलगभग ₹13 लाख
आवेदन का तरीकाOnline
Official Websitewww.bel-india.in

बेसिक पे के अलावा DA, HRA, Conveyance Allowance, Performance Related Pay, Medical Reimbursement और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
Online Registration शुरू28.10.2026 (दोपहर 02:00 बजे)
Online Apply + Fee की अंतिम तिथि18.11.2026 (रात 11:59 बजे)
CBT (संभावित)22.12.2026

CBT की तारीख tentative है, BEL इसे बदल सकता है। Fee SBI e-Pay Lite gateway से जमा होगी।

पद और Category-wise Vacancy

पदUREWSOBCSCSTकुल
Probationary Engineer (Electronics)8120543015200
Probationary Engineer (Mechanical)6215402211150
कुल14335945226350

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • Electronics: Electronics / Electronics & Communication / Electronics & Telecommunication / Communication / Telecommunication में 4 वर्ष की B.E / B.Tech / B.Sc (Engg.)
  • Mechanical: Mechanical में 4 वर्ष की B.E / B.Tech / B.Sc (Engg.)
  • डिग्री AICTE approved कॉलेज से होनी चाहिए।
  • UR / OBC (NCL) / EWS: डिग्री में First Class ज़रूरी है।
  • SC / ST / PwBD: Pass Class भी चलेगी।
  • First class के साथ AMIE / AMIETE / GIETE वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • दूसरी equivalent branch और dual specialization मान्य नहीं होंगी।
  • CGPA/GPI/SGPA वाले उम्मीदवारों को Interview के समय university का percentage conversion certificate देना होगा, वरना candidature रद्द हो सकती है।
  • सिर्फ भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit) | 01.10.2026 के अनुसार

कैटेगरीअधिकतम आयु
General / EWS25 वर्ष
OBC (NCL)28 वर्ष (3 वर्ष छूट)
SC / ST30 वर्ष (5 वर्ष छूट)
Ex-Servicemen5 वर्ष की छूट
PwBD10 वर्ष की छूट
PwBD + OBC (NCL)13 वर्ष की छूट
PwBD + SC/ST15 वर्ष की छूट

Age का proof सिर्फ 10th/12th Board का certificate (जिसमें DOB हो) मान्य है। DOB न होने पर सक्षम authority का जन्म प्रमाण पत्र चलेगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

कैटेगरीFee
General / OBC (NCL)₹1000 + GST = ₹1180
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemenकोई fee नहीं

Fee एक बार जमा होने के बाद किसी भी हाल में वापस नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. Computer Based Test (CBT)
  2. Interview
  3. Document Verification और Medical Examination

CBT Pattern:

  • कुल 125 प्रश्न, समय 120 मिनट
  • 100 Technical प्रश्न + 25 General Aptitude और Reasoning प्रश्न
  • हर प्रश्न 1 अंक का, गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटेगा
  • Unattempted या “marked for review” प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा
  • प्रश्नपत्र English और Hindi में होगा

Qualifying Marks: CBT और Interview दोनों में अलग-अलग, General/OBC/EWS के लिए 35% और SC/ST/PwBD के लिए 30%।

पोस्टिंग और Service Agreement

  • पोस्टिंग Production/Support Services departments में होगी: Bangalore, Ghaziabad, Pune/Nagpur/Navi Mumbai, Hyderabad/Ibrahimpatnam, Chennai, Palasamudram/Nimmaluru/Machilipatnam, Panchkula, Kotdwara।
  • कंपनी की ज़रूरत पर पूरे भारत में कहीं भी पोस्टिंग हो सकती है।
  • 6 महीने की Orientation / On-the-Job training होगी।
  • 2 साल की Service Agreement करनी होगी। उल्लंघन करने पर ₹2,00,000 देने होंगे।
  • Colour blindness वाले उम्मीदवार इस पद के लिए medically unfit माने जाएंगे।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. www.bel-india.in पर Careers section में जाएँ।
  2. Advertisement पूरा पढ़ें और “To Register” का Click here link खोलें।
  3. Step-I: अपनी Personal और Contact details भरें। Mobile और Email पर आए दोनों OTP डालें। Submit करने पर User ID और Password मिलेगा।
  4. Step-II: Login करके “Go To Application” पर क्लिक करें। Personal, Additional, Communication और Qualification details भरें।
  5. Photo और Signature upload करें।
    • Photo: सफेद background, 3 महीने से पुरानी नहीं, JPG/JPEG, 100 से 200 KB, 3.5 cm × 4.5 cm
    • Signature: सफेद काग़ज़ पर काली स्याही से, सिर्फ signature वाला हिस्सा scan करें, JPG/JPEG, 80 से 150 KB
  6. Preview देखकर Submit करें। Submit के बाद कोई edit नहीं हो सकता।
  7. जिन्हें fee देनी है वे SBI e-Pay Lite से online भुगतान करें।
  8. Application form का PDF print निकालकर रख लें। BEL को hard copy भेजने की ज़रूरत नहीं है।

एक पद के लिए एक ही application करें। एक से ज़्यादा करने पर सिर्फ ज़्यादा Application Sequence Number वाली मानी जाएगी और fee adjust नहीं होगी।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. BEL Probationary Engineer 2026 में कुल कितने पद हैं?
कुल 350 पद हैं: 200 Electronics और 150 Mechanical।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे)।

Q3. BEL PE के लिए आयु सीमा कितनी है?
General/EWS के लिए 25 वर्ष (01.10.2026 के अनुसार)। OBC (NCL) को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष की छूट मिलती है।

Q4. क्या SC/ST/PwBD के लिए Pass Class की डिग्री चलेगी?
हाँ, SC/ST/PwBD उम्मीदवार Pass Class के साथ आवेदन कर सकते हैं। बाकी सभी के लिए First Class ज़रूरी है।

Q5. BEL Probationary Engineer की सैलरी कितनी है?
Pay scale ₹40,000–1,40,000 है और CTC लगभग ₹13 लाख है।

Q6. BEL में Service Agreement कितने साल का है?
2 साल का। Agreement तोड़ने पर ₹2,00,000 देने होंगे।

Join WhatsApp Group Join Telegram Channel